रायपुर 27 मई । ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन तेलंगाना, छत्तीसगढ़ एवं बिहार के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी।
यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होगी। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन चांदाफोर्ट स्टेशन पर शाम 8:10 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 8:12 बजे रवाना होगी। इसके बाद गोंदिया स्टेशन पर रात 11:45 बजे पहुंचेगी, जहां 10 मिनट रुकने के बाद 11:55 बजे प्रस्थान करेगी। बालाघाट जंक्शन पर इसका आगमन रात 12:40 बजे होगा और दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं नैनपुर स्टेशन पर ट्रेन रात 2:20 बजे पहुंचेगी और 2:22 बजे प्रस्थान करेगी। तय मार्ग से गुजरते हुए यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन रात 11:55 बजे दानापुर पहुंचेगी।
रायपुर रेलवे प्रशासन ने मंगलवार की देर रात जानकारी दी है कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 3 एसी टू टियर, 5 एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच शामिल होंगे।
Breaking News
- पेंपा सेरिंग ने दूसरी बार ली निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग की शपथ
- कोरिया : ’मिट्टी परीक्षण से बढ़ेगी फसल की पैदावार’
- प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में बढ़ते तापमान के मद्देनजर नागरिकों से एहतियात बरतने का आग्रह किया।
- रूसी बैंक अब खुद गिराएंगे दुश्मन के ड्रोन, स्टाफ रखेंगे हथियार.... यूक्रेन जंग के बीच नया कानून पास
- खंडहर हो चुके गाजा में कैसी मन रही बकरीद? जंग में सबकुछ कुर्बान कर चुके, अब कुर्बानी क्या देंगे
- ट्रंप के आशीर्वाद से पैक्सटन ने टेक्सास अमेरिकी सीनेट का प्राइमरी चुनाव जीता, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
- आयकर विभाग ने शुरू की 2026-27 के लिए आईटीआर-2 ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा
- रायपुर : झुग्गी की तंग गलियों से शोध के सपनों तक: श्रवण बाधित सुश्री पूजा साहू को मिला नई जिंदगी का सहारा
- 'चुनरी चुनरी' गाने का रीमेक तैयार करने से पहले निर्माताओं ने अभिजीत भट्टाचार्य से कोई संपर्क नहीं किया
- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन, उनकी बेटी से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी का छापा
चर्लापल्ली-दानापुर के बीच आज से चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन







