रायपुर, 25 जून । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान हत्या दिवस पर गुरुवार काे सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ‘काला दिवस’ करार दिया है।
मुख्यमंत्री साय ने तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार पर आपातकाल थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा सत्ता के अहंकार में संविधान की आत्मा को कुचला गया। मीसा के तहत हजारों लोकतंत्र सेनानी और पत्रकार जेल भेजे गए।
उन्होंने कहा कि 25 जून लोकतंत्र का काला दिवस है। हम सब मिलकर इस दिन संविधान की रक्षा करने का दृढ़ संकल्प लें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित किए जाने के फैसले का स्वागत किया है।
Breaking News
- कोरिया : ’मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं से बढ़ रही आय, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित’
- कोरिया : ’सोनहत के दूरस्थ वनांचल ग्राम चन्दहा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित’
- बांग्लादेश के लाेगाें के लिए भारत फिर शुरु करेगा पर्यटक वीजा की सुविधा
- मध्य पूर्व दौरे पर रुबियो ने कहा कि ईरान के साथ कोई भी समझौता खाड़ी सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
- नवीन पटनायक ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा- 2029 के चुनाव में मैं ही करूंगा बीजद का नेतृत्व
- जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री
- 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ‘काला दिवस’ : मुख्यमंत्री साय
- NASA की खोज से बढ़ी हलचल, क्या मंगल पर अरबों साल पहले मौजूद था जीवन?
- माइक्रोन की कमाई से एआई संबंधी आशंकाएं कम होने से एशियाई शेयरों में उछाल आया।
- महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा।
25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ‘काला दिवस’ : मुख्यमंत्री साय







