Breaking News

महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा।


खेल 25 June 2026
post

महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में, भारत आज मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में ग्रुप ए के मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में तीन में से दो मैच जीतकर फिलहाल दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश ने भी दो मैच जीते हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वह चौथे स्थान पर है। 
 
भारत ने अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों की शानदार जीत के साथ की, जिसके बाद उन्होंने नीदरलैंड्स पर 95 रनों की एक और जीत दर्ज की। हालांकि, उनकी जीत का सिलसिला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में टूट गया, जहां उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 

You might also like!


RAIPUR WEATHER