नई दिल्ली, 01 जुलाई । घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी नजर आ रही है। भाव में आई गिरावट के कारण आज चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,090 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है। चांदी के भाव में भी आज पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है।
सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,30,210 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,31,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,42,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,31,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,30,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,30,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- लाइव-एक्शन 'मोआना' में माउई बनकर लौटेंगे ड्वेन जॉनसन
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, रवि कुमार बर्मन की समस्या का हुआ त्वरित समाधान
- रायपुर : दिव्यांग बच्चों के विकास व पुनर्वास पर एक दिवसीय सेमिनार चार जुलाई को
- शी-लीप्स: ग्रामीण महिलाओं के लिए डिजिटल सशक्तिकरण और उद्यम विकास को बढ़ावा देना
- हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम के अमिट प्रतीक: राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन
- डॉ. दिवस: समाज सेवा और सकारात्मक नेतृत्व का उदाहरण
- फीफा विश्व कप 2026 : नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में, आइवरी कोस्ट विश्व कप से बाहर
- मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला नैक पैकेजिंग का आईपीओ, पहले दिन ही दोगुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब
- फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल की कीमत में की कटौती
सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक







