Breaking News

लाइव-एक्शन 'मोआना' में माउई बनकर लौटेंगे ड्वेन जॉनसन


मनोरंजन 01 July 2026
post

लाइव-एक्शन 'मोआना' में माउई बनकर लौटेंगे ड्वेन जॉनसन


हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन एक बार फिर डिज्नी की बहुप्रतीक्षित लाइव-एक्शन फिल्म 'मोआना' में माउई के किरदार में नजर आएंगे। 10 जुलाई 2026 को भारत में अंग्रेज़ी और हिंदी में रिलीज होने वाली इस फिल्म में जॉनसन पहली बार अपने लोकप्रिय किरदार को लाइव-एक्शन अंदाज में बड़े पर्दे पर जीवंत करेंगे। अभिनेता ने कहा कि माउई उनके लिए सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति, परिवार और व्यक्तिगत भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

सिडनी में आयोजित एक कार्यक्रम में ड्वेन जॉनसन ने बताया कि माउई का किरदार उनके दिवंगत दादाजी पीटर माइविया से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इस भूमिका को निभाना उनके लिए सम्मान की बात है क्योंकि इससे उन्हें अपनी पोलिनेशियन विरासत को दुनिया के सामने पेश करने का अवसर मिला। जॉनसन के मुताबिक, एनिमेशन और लाइव-एक्शन में सबसे बड़ा अंतर यह है कि अब दर्शकों को किरदार की वास्तविक भावनाएं, हाव-भाव और मानवीय जुड़ाव पहले से कहीं अधिक करीब से देखने को मिलेगा।

फिल्म में मोआना की भूमिका नवोदित अभिनेत्री कैथरीन लागाआइया निभा रही हैं, जिन्हें 32 हजार से अधिक ऑडिशन के बाद चुना गया। ड्वेन जॉनसन ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सह-कलाकार किसी राजकुमारी नहीं, बल्कि एक सच्ची योद्धा की तरह नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह फिल्म देखकर कोई बच्चा अपनी संस्कृति और पहचान पर गर्व महसूस करे, तो यही उनकी सबसे बड़ी सफलता होगी। डिज्नी की लाइव-एक्शन 'मोआना' 10 जुलाई 2026 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER