Breaking News

11 सितंबर को आएगी 'द रिवोल्यूशनरीज'


मनोरंजन 18 August 2026
post

11 सितंबर को आएगी 'द रिवोल्यूशनरीज'

अपनी कॉमेडी और डिजिटल कंटेंट से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले अभिनेता भुवन बाम अब एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी ऐतिहासिक-ड्रामा सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' का ऐलान हो गया है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में भुवन महान क्रांतिकारी रासबिहारी बोस की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'द रिवोल्यूशनरीज' का निर्माण मोनिषा आडवाणी और मधु भोजवानी के एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। यह सीरीज लेखक संजीव सान्याल की किताब 'क्रांतिकारी: भारत की स्वतंत्रता की दूसरी कहानी' पर आधारित है। कहानी 1912 के दौर के उन युवा और निडर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को सामने लाएगी, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ हथियार उठाकर आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा देने की कोशिश की थी। सीरीज में रोहित सराफ सचिन्द्र नाथ सान्याल की भूमिका निभा रहे हैं।

भुवन बाम के लिए यह प्रोजेक्ट इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्हें अब तक मुख्य रूप से हास्य भूमिकाओं और डिजिटल कंटेंट के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे में रासबिहारी बोस जैसे ऐतिहासिक किरदार को पर्दे पर निभाते देखना उनके प्रशंसकों के लिए नया अनुभव होगा। 'द रिवोल्यूशनरीज' का प्रीमियर 11 सितंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER