Breaking News

चाइना मास्टर्स सुपर 750 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में किदाम्बी श्रीकांत का मुकाबला ली चेउक यिउ से होगा।


खेल 04 September 2026
post

चाइना मास्टर्स सुपर 750 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में किदाम्बी श्रीकांत का मुकाबला ली चेउक यिउ से होगा।

बैडमिंटन में, भारत के दिग्गज शटलर किदांबी श्रीकांत आज शेन्ज़ेन में आयोजित चाइना मास्टर्स सुपर 750 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के ली चेउक यिउ से भिड़ेंगे। श्रीकांत ने कल कनाडा के विश्व नंबर 9 खिलाड़ी विक्टर लाई को 21-18, 21-19 से हराया था।

भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने मैच के बीच में थोड़ी मुश्किलों का सामना करते हुए फ्रांसीसी भाई क्रिस्टो और टोमा जूनियर पोपोव को क्रमशः 21-15, 22-24 और 21-9 से हराया। हालांकि, महिला एकल में, किशोरी तन्वी शर्मा जापान की तोमोका मियाज़क से तीन गेम हारने के बाद राउंड ऑफ 16 से बाहर हो गईं। ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो भी मिश्रित युगल से बाहर हो गए।

You might also like!


RAIPUR WEATHER