कोरिया आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास-आश्रमों में निवासरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं हेतु ‘‘स्वस्थ तन स्वस्थ मन‘‘ (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना 2007 के क्रियान्वयन हेतु जिन स्थानों पर जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र तथा प्राथमिक चिकित्सा केंन्द्र स्थापित नहीं है। ऐसे स्थानों में स्थापित छात्रावास-आश्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य सलाह एवं स्वास्थ्य सुझाव माह में कम से कम दो बार एक या एक से अधिक किये जाने हेतु वर्ष 2025-26 में निर्धारित मानदेय पर एम.बी.बी.एस. एवं बी.ए.एम.एस. निजी चिकित्सकों से अपने लेटर पैड पर अभिलेखों सहित आवेदन 04 सितम्बर 2025 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरिया में आमंत्रित किया गया हैं। इसमें जिले के चिकित्सकों को प्राथमिकता दी जाएगी, अनुबंधित चिकित्सकों को 50 सीटर छात्रावास-आश्रम हेतु 750 रुपये एवं 100 सीटर छात्रावास-आश्रम के लिए 1200 रुपये प्रति भ्रमण मानदेय शासन द्वारा देय है।
Breaking News
- बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
- आवास प्लस 2.0 पीएम आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अपात्र एवं प्राथमिकता परिवर्तन की सूची जारी
- नए घर की चौखट पर जला आशीर्वाद का दीप : सेवा संकल्प अभियान में बदलाव की रोशनी
- राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन योजना : विष्णु कुमार को मूंगफली की खेती से मिला 60 हजार रुपए का शुद्ध लाभ
- राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन योजना : विष्णु कुमार को मूंगफली की खेती से मिला 60 हजार रुपए का शुद्ध लाभ
- मातृत्व के सफर में मिला आर्थिक सहारा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गोमती को मिली सहायता
- डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर कदम
- इमोशनल झटका और दिल का खतरा टूटे दिल वाली बीमारी का सच
- सीबीआई ने एलआईसी निवेश धोखाधड़ी के आरोप में रिलायंस कैपिटल और उसके पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
- प्रधानमंत्री मोदी पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
स्वस्थ तन स्वस्थ मन‘ योजना 2007 हेतु निजी चिकित्सकों से 30 सितम्बर तक आवेदन







