Breaking News

’कोरिया में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर नियुक्त’


शहर 18 September 2026
post

’कोरिया में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर नियुक्त’

कोरिया  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय कोरिया द्वारा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स  एवं विधानसभा स्वीप कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के रूप में  मारुति शर्मा, डीपीओ को ग्रुप-प् (इलेक्टोरल रोल),  अनिल बंजारे, व्याख्याता को ग्रुप-प्प् (पोलिंग पार्टी एवं निर्वाचन संचालन) तथा  एम.सी. हिमधर, व्याख्याता को ग्रुप-प्प्प् (पोस्टल बैलेट, ईव्हीएम-वीवीपैट, मतगणना एवं परिणाम घोषणा) के लिए नियुक्त किया गया है। इन्हें आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण में शामिल होकर निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-03 वैकुण्ठपुर के लिए  मारुति शर्मा, डीपीओ को विधानसभा स्वीप  कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। वे मतदाता जागरूकता, चुनावी सहभागिता बढ़ाने तथा स्वीप से संबंधित कार्यक्रमों के सुचारु संचालन एवं सफल संपादन का कार्य करेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER