नई दिल्ली, 18 सितंबर देश की अर्थव्यवस्था और सरकारी खजाने के लिए राहत देने वाली खबर है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में सरकार का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 17 सितंबर तक 13 फीसदी बढ़कर 12.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। अग्रिम कर संग्रह में वृद्धि से प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ा है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के आंकड़ों के अनुसार 17 सितंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 15 फीसदी बढ़कर 14.32 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। वहीं, कर ‘रिफंड’ भी 29.19 फीसदी बढ़कर 2.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। कॉरपोरेट कर संग्रह 19.48 फीसदी बढ़कर लगभग 5.56 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान गैर-कॉरपोरेट कर (व्यक्तिगत और हिंदू अविभाजित परिवार) का संग्रह छह फीसदी बढ़कर 6.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। वहीं , एक अप्रैल से 17 सितंबर के बीच प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) संग्रह 53 फीसदी बढ़कर 40,214 करोड़ रुपये हो गया।
आंकड़ों के अनुसार 17 सितंबर तक अग्रिम कर संग्रह 16.18 फीसदी बढ़कर करीब 5.22 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें अग्रिम कॉरपोरेट कर भुगतान 18 फीसदी बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक और गैर-कॉरपोरेट अग्रिम कर भुगतान 9.24 फीसदी बढ़कर 1.06 लाख करोड़ रुपये रहा।
Breaking News
- बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
- आवास प्लस 2.0 पीएम आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अपात्र एवं प्राथमिकता परिवर्तन की सूची जारी
- नए घर की चौखट पर जला आशीर्वाद का दीप : सेवा संकल्प अभियान में बदलाव की रोशनी
- राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन योजना : विष्णु कुमार को मूंगफली की खेती से मिला 60 हजार रुपए का शुद्ध लाभ
- राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन योजना : विष्णु कुमार को मूंगफली की खेती से मिला 60 हजार रुपए का शुद्ध लाभ
- मातृत्व के सफर में मिला आर्थिक सहारा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गोमती को मिली सहायता
- डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर कदम
- इमोशनल झटका और दिल का खतरा टूटे दिल वाली बीमारी का सच
- सीबीआई ने एलआईसी निवेश धोखाधड़ी के आरोप में रिलायंस कैपिटल और उसके पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
- प्रधानमंत्री मोदी पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13 फीसदी बढ़कर 12.12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा







