नई दिल्ली, 21 सितंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एशियाई खेलों में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीतने पर विजेताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को हार्दिक बधाई। आपकी सटीकता और शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है। भविष्य में और भी सफलताएँ पाने के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
राजनाथ सिंह ने कहा कि विजेताओं की सटीकता, अनुशासन और समर्पण ने देश का मान बढ़ाया है। आने वाले समय में उन्हें और भी सफलताएं मिलें, इसके लिए उनको शुभकामनाएं।
उल्लेखनीय है कि भारतीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने सोमवार को 2026 एशियाई खेलों में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। चीन के शेंग लिहाओ ने करीबी मुकाबले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रुद्रांक्ष ने फाइनल में शानदार शुरुआत की।
Breaking News
- लिवर कैंसर को मात देकर बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन
- केरल फिल्म फेस्टिवल में किसी फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक नहीं : केंद्र
- ‘युद्ध अभ्यास 2026’ में दिखा भारत-अमेरिका का भाईचारा, ट्रेनिंग के साथ सांस्कृतिक रंग
- भारत में दुनिया की दिलचस्पी अब तक के सर्वोच्च स्तर पर, फायदा उठाने के लिए कॉम्पिटिटिवनेस जरूरी: टाटा स्टील CEO
- ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार बने सामुदायिक कैडर, अंतिम छोर तक पहुंच रही सरकारी सेवाएं
- समाज सेवा और सहकारिता के प्रेरणास्रोत लक्ष्मणराव इनामदार
- वैज्ञानिकों ने खोजी 'भूत फूल' के नाम से जानी जाने वाली नई ऑर्किड
- ग्वालियर को 5,500 करोड़ रुपये के निवेश से एशिया का पहला दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र मिलेगा।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, मंगलवार को केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी
- Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस ने खेला सेफ गेम, बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए केवल 2 कंटेस्टेंट
राष्ट्रपति और रक्षामंत्री ने एशियाई खेलों के विजेताओं को दी शुभकामनाएं







