Breaking News

वही अंदाज, वही आवाज, अजय देवगन का हमशक्ल बन सुनील ग्रोवर की मिमिक्री ने फिर फैंस को किया हैरान, यूजर्स बोले- AI भी फेल


मनोरंजन 27 September 2026
post

वही अंदाज, वही आवाज, अजय देवगन का हमशक्ल बन सुनील ग्रोवर की मिमिक्री ने फिर फैंस को किया हैरान, यूजर्स बोले- AI भी फेल

द ग्रेट इंडियन कपिल शो की सीजन 5 के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी हो गई है. वहीं पहले एपिसोड में दृश्यम 3 की टीम यानी अजय देवगन, श्रेया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, जयदीप अहलावत और डायरेक्टर अभिषेक पाठक पहुंचे. वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और अन्य सितारों ने दर्शकों को हंसाया. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस कन्वींस हो गए हैं कि सुनील ग्रोवर एआई को भी फेल कर सकता है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अगले हफ्ते दृश्यम 3 रिलीज होने वाली है, जिसके प्रमोशनल के लिए अजय देवगन अपनी टीम के साथ पहुंचे. 

सुनील ग्रोवर की मिमिक्री ने किया हैरान

नेटफ्लिक्स इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सुनील ग्रोवर का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें अजय देवगन की नकल करते हुए वह नजर आ रहे हैं. वहीं केवल लुक ही नहीं बल्कि अजय देवगन की आवाज को भी कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वह उनके सिंघम पोज को भी कॉपी करते हुए द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पांचवे सीजन के प्रीमियर की बात करते हुए नजर आ रहे हैं. 

वीडियो देखते ही फैंस ने हैरानी बयां की. एक यूजर ने लिखा, हाथों हाथ गोलमाल का भी प्रमोशन कर दिया. दूसरे यूजर ने लिखा, क्या सुनील ग्रोवर शेपलिफ्टर हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, एआई भी फेल, चौथे यूजर ने लिखा, यार ये ओरिजनल से भी ओरिजनल है. पांचवे यूजर ने लिखा, ये पहला कॉमेडियन होगा, जिसके सामने रियल वाला एक्टर अनकम्फरटेबल फील करता होगा. 

सुनील ग्रोवर का मिमिक्री टैलेंट 

सुनील ग्रोवर इन दिनों द वन में अपनी कॉमेडी के चलते चर्चा में हैं. लेकिन फैंस के बीच वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं, कपिल देव, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और गुलजार जैसे दिग्गज सितारों की वह इस तरह मिमिक्री करते हैं कि फैंस भी हैरान रह जाते हैं. वहीं कई लोग तो उन्हें रियल एआई कहते हुए नजर आते हैं. 

You might also like!


RAIPUR WEATHER