Breaking News

यामी गौतम की 'नई नवेली' का पहला गाना 'भाभी तबाही' रिलीज


मनोरंजन 25 September 2026
post

यामी गौतम की 'नई नवेली' का पहला गाना 'भाभी तबाही' रिलीज

मुंबई, 25 सितंबर । यामी गौतम धर अभिनीत फैंटेसी फेमिली एंटरटेनर 'नई नवेली' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म का पहला गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। शादी के जश्न की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया यह गाना नई भाभी की मुंह दिखाई की रस्म के जरिए उसके किरदार की पहली झलक पेश करता है। गाने में यामी नए अंदाज में परिवार में एंट्री करती नजर आ रही हैं।

'भाभी तबाही' को जी.वी. प्रकाश कुमार ने संगीतबद्ध करने के साथ प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके बोल वायु ने लिखे हैं और नीति मोहन ने आवाज दी है। गाने में भांगड़ा, रैप, शास्त्रीय संगीत और हिप-हॉप का मेल देखने को मिलता है। फिल्म के टीजर के बाद जहां नई भाभी के ‘दायन’ होने को लेकर रहस्य बना हुआ था, वहीं यह गाना कहानी को हल्के-फुल्के और संगीतमय अंदाज में आगे बढ़ाता है। कोरियोग्राफी विजय गांगुली ने की है।

फिल्म में यामी के साथ आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा और सुनील सिन्हा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं। कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। 'नई नवेली' 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे से पहले देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER