आइची-नागोया , 20 अक्टूबर भारत के जेहान दोराब मदन ने एशियाई पैरा खेल-2026 में पुरुष एकल वर्ग-1 टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। इस स्पर्धा में यह भारत का पहला और एकमात्र पदक है।
जेहान ने राउंड रॉबिन चरण में एक मुकाबला जीता और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत हमवतन संदीप डांगी को 3-1 से हराकर की। इसके बाद उन्हें सऊदी अरब के राकान अलसल्मी, कजाखस्तान के अरदाक नूरमागाम्बेतोव और दक्षिण कोरिया के ह्योनुक किम के खिलाफ हार मिली। पूल में चौथे स्थान पर रहने के बावजूद जेहान ने स्पर्धा में दिए जाने वाले दो कांस्य पदकों में से एक अपने नाम किया।
चेन्नई के रहने वाले जेहान पूर्व रेसिंग ड्राइवर हैं। वर्ष 2007 में मुंबई की व्यावसायिक यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटना में उनके सीने के नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था। हालांकि, उन्होंने खेल से नाता नहीं तोड़ा और वर्ष 2021 में पैरा टेबल टेनिस खेलना शुरू किया।
खेल में आने के कुछ ही महीनों के भीतर उन्होंने राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष एकल वर्ग-1 में रजत पदक जीता। इसके बाद वर्ष 2023 में उन्होंने आईटीटीएफ मिस्र पैरा ओपन में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल किया।
जेहान ने वर्ष 2025 में पैरा टेबल टेनिस एशियाई चैंपियनशिप में पुरुष एकल वर्ग-1 का कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2026 में लाहती और नाखोन रत्चासिमा में आयोजित विश्व पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने कांस्य पदक हासिल किए। अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ की प्रतियोगिताओं में अब तक उनके नाम एक स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य सहित कुल 13 पदक दर्ज हैं।
Breaking News
- भारत-न्यूजीलैंड के बीच एफटीए हुआ लागू, भारतीय सामानों को 100 फीसदी ड्यूटी-फ्री एंट्री
- विजयादशमी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
- रावण दहन के साथ बुराइयों को मिटाने का संकल्प
- एशियाई पैरा खेल: जेहान मदन ने टेबल टेनिस पुरुष एकल वर्ग-1 में जीता कांस्य
- एशियाई पैरा खेल: सृष्टि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में जीता कांस्य
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिण अफ्रीकी संघ की बैठक के दौरान ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री क़ोहिर रसूलज़ोदा से मुलाकात की।
- भारत ने परमाणु हथियारों के पहले प्रयोग न करने की अपनी प्रतिबद्धता को बहुपक्षीय कानूनी समझौते का हिस्सा बनाने के प्रस्ताव को दोहराया।
- RSS चीफ मोहन भागवत बोले- भारत को तोड़ना चाहती हैं बुरी ताकतें, रिजीम चेंज से नहीं बदलेंगे हालात
- ऋतु बराला केस में FIR की मांग पर रातभर धरने पर बैठे डोटासरा-गहलोत, जयपुर पुलिस आयुक्तालय में कांग्रेस का प्रदर्शन
- भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता आज विजयदशमी के अवसर पर लागू हो गया है।
एशियाई पैरा खेल: जेहान मदन ने टेबल टेनिस पुरुष एकल वर्ग-1 में जीता कांस्य







