Breaking News

तीन घंटे के लिए गांव आएंगे सांसद अमृतपाल, पूरा पंजाब अलर्ट पर, मान सरकार ने कहा- रुकना खतरनाक


देश 19 November 2026
post

तीन घंटे के लिए गांव आएंगे सांसद अमृतपाल, पूरा पंजाब अलर्ट पर, मान सरकार ने कहा- रुकना खतरनाक

खडूर साहिब से सांसद और NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) के तहत हिरासत में बंद अमृतपाल सिंह को अमृतसर की जिला अदालत ने अपनी दादी के अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने के लिए एक दिन की अंतरिम कस्टडी पैरोल दी है। वारिस पंजाब दे संगठन प्रमुख व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 से असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है। अमृतपाल पर NSA के तहत मामला दर्ज है। उन्हें एक थाने पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सख्त सुरक्षा अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया था।

अमृतपाल के पंजाब पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरीके की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। जानकारी के अनुसार, अमृतपाल 21 नवंबर को पैरोल पर आएंगे। वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वह पहली बार जेल से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने जेल में रहते हुए ही साल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की।

प्रशासन अमृतपाल सिंह के आने-जाने की जानकारी को गोपनीय रखने में जुटा है। अमृतपाल को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली तक एक व्यापारिक जहाज में लाया जाएगा। फिर उसे अमृतसर लाया जाएगा। यहां से उसे सड़क मार्ग से गांव पहुंचाया जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद भी यह प्रक्रिया उसी रूप में दोहराई जाएगी। इस दौरान अमृतपाल सिंह के साथ सुरक्षाबलों की पूरी टीम रहेगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER