Breaking News

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर! PM मोदी बोले, रेटिंग एजेंसियां भी कर रहीं भारत की तारीफ


देश 19 November 2026
post

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर! PM मोदी बोले, रेटिंग एजेंसियां भी कर रहीं भारत की तारीफ

 देश की अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उद्योग जगत के सामने बड़ा दावा किया। दिल्ली के भारत मंडपम में FICCI के सालाना सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसियां भारत की तरक्की की तारीफ कर रही हैं। मोदी ने लाइसेंस राज से 'फ्रैजाइल फाइव' तक का सफर याद दिलाया और गरीबी घटने के आंकड़े भी गिनाए।

प्रधानमंत्री ने सुबह करीब 11 बजे FICCI की सालाना आम सभा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

मोदी ने कहा कि पिछले सौ साल में भारतीय अर्थव्यवस्था ने कई दौर देखे हैं। कभी लाइसेंस-कोटा राज रहा, कभी राष्ट्रीयकरण का प्रयोग हुआ, जो नाकाम साबित हुआ। 21वीं सदी में एक वक्त ऐसा भी आया, जब भारत को दुनिया की पांच नाज़ुक अर्थव्यवस्थाओं यानी 'फ्रैजाइल फाइव' में गिना जाता था।


उन्होंने 1970 के दशक का ज़िक्र करते हुए कहा कि तब 'गरीबी हटाओ' का नारा गूंज रहा था। प्रधानमंत्री के मुताबिक, गरीबी तभी मिट सकती थी, लेकिन नीतियां कमजोर थीं और बदलाव की इच्छाशक्ति नहीं थी। उन्होंने कहा कि FICCI भी इसका गवाह रहा है।

आज की तस्वीर पर मोदी ने दावा किया कि भारत सबसे तेज बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है और आगे भी करीब 7 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ता रहेगा। उनके अनुसार देश ने 50 अरब डॉलर का वस्तु निर्यात दर्ज किया है। उन्होंने विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 12-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER