Breaking News

Dhindora 2 OTT Release: अब कविता मामी के आगे नहीं चलेगी टीटू मामा की चालाकी


मनोरंजन 20 November 2026
post

Dhindora 2 OTT Release: अब कविता मामी के आगे नहीं चलेगी टीटू मामा की चालाकी

कॉमेडी और मजेदार वेब सीरीज के शौकीनों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. मशहूर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम अपनी सुपरहिट सीरीज 'ढिंढोरा' का दूसरा सीजन लेकर लौट आए हैं. एक बार फिर टिटू मामा अपनी अतरंगी हरकतों और हंसी के तड़के से दर्शकों को लोटपोट करने के लिए तैयार हैं. इस बार कहानी में पुराने किरदारों के साथ कुछ नए चेहरे भी जुड़े हैं, जो टिटू मामा की जिंदगी में और भी ज्यादा बवाल मचाने वाले हैं

अगर आप भी टिटू मामा की कॉमेडी मिस कर रहे थे, तो अब घर बैठे इसका मजा ले सकते हैं. भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' 20 नवंबर 2026 से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है. पहले सीजन को मिले जबरदस्त प्यार के बाद अब दूसरे सीजन को और बड़े स्तर पर बनाया गया है. इस सीजन का निर्देशन स्नेहा शेट्टी कोहली ने किया है, जबकि भुवन बाम और रोहित राज इसके प्रोड्यूसर हैं.

'ढिंढोरा 2' की कहानी इस बार टिटू मामा और उनके ससुराल के इर्द-गिर्द घूमती है. टिटू मामा अपने ससुराल वालों के साथ बिगड़े रिश्ते सुधारने की कोशिश करेंगे, लेकिन जहां टिटू मामा हों, वहां शांति भला कैसे रह सकती है? भुवन बाम का कहना है कि टिटू मामा हमेशा ऐसी मुसीबतों में फंस जाते हैं, जिनका उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होता. इस बार नेटफ्लिक्स के साथ जुड़ने से BB Ki Vines की दुनिया और भी मजेदार और बड़े अंदाज में देखने को मिलेगी.

You might also like!


RAIPUR WEATHER