Breaking News

पीओके के रावलकोट मेयर अब्दुल नईम खान को बताया 'राष्ट्र विरोधी', कुर्सी छीनी


विदेश 27 November 2026
post

पीओके के रावलकोट मेयर अब्दुल नईम खान को बताया 'राष्ट्र विरोधी', कुर्सी छीनी

मुजफ्फराबाद (पीओके), 27 नवंबर  पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) की सरकार ने रावलकोट मेयर अब्दुल नईम खान को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों का हवाला देते हुए पद मुक्त कर दिया। उन्हें प्रतिबंधित संगठन ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी के कार्यकर्ता के रूप में आतंकवाद विरोधी अधिनियम (एटीए) की चौथी अनुसूची में शामिल किया गया है। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने इस क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए विदेशी एजेंडे पर काम करने वाले तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है।

डान की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने गुरुवार को रावलकोट के मेयर अब्दुल नईम खान को उनके पद से हटा दिया और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में नगर निगम से उनकी सदस्यता भी खत्म कर दी। स्थानीय सरकार और ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि यह कार्रवाई 'लोकल गवर्नमेंट एक्ट, 1990' की धारा 23(2) के तहत की गई है। एजेके गृह विभाग की 15 नवंबर की एक अन्य अधिसूचना के अनुसार, खान का नाम उन लोगों की सूची में शामिल है, जिन्हें आतंकवाद-रोधी अधिनियम' की धारा 16 के तहत 'चौथी अनुसूची' में रखा गया है।

इस बीच पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली पीओके सरकार ने 15 अरब रुपये की 100 दिवसीय कार्ययोजना पेश की है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन और नागरिक बुनियादी ढांचे में सुधार का वादा किया गया है। इसमें कुछ दीर्घकालिक परियोजनाएं भी शामिल हैं। प्रमुख पहल में 70 मोबाइल अस्पताल इकाइयां, 75 इलेक्ट्रिक बसें और पांच 'दानिश स्कूल' शामिल हैं। प्रधानमंत्री इफ्तिखार गिलानी का कहना है कि सरकार रुके हुए 'जागरन-द्वितीय ' जलविद्युत परियोजना को पूरा करने के विकल्पों पर विचार कर रही है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER