Breaking News

सर्दी आएगी, शेख हसीना नहीं', अब बांग्लादेश ने भारत को दी ICJ जाने की चेतावनी


विदेश 27 November 2026
post

सर्दी आएगी, शेख हसीना नहीं', अब बांग्लादेश ने भारत को दी ICJ जाने की चेतावनी

हुमायूं कबीर ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी पर तंज कसा है. उन्होंने गुरुवार (26 नवंबर) को कहा कि दिसंबर में शेख हसीना नहीं, बल्कि सिर्फ सर्दी बांग्लादेश आएगी. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मंत्री ने साफ किया कि हसीना की वापसी भारत के साथ हुई प्रत्यर्पण संधि के तहत ही हो सकती है. यानी बांग्लादेश उन्हें सीधे वापस नहीं ला सकता. इसके लिए भारत को कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें सौंपना होगा.

हुमायूं कबीर ने कहा कि शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी का सिर्फ एक ही रास्ता है. उन्हें औपचारिक रूप से भारत से बांग्लादेश को सौंपना होगा. यह प्रक्रिया हथकड़ी लगाकर या कड़ी निगरानी में पूरी की जा सकती है. मंत्री के मुताबिक, इसके अलावा उनकी वापसी का कोई दूसरा रास्ता नहीं है.

हुमायूं कबीर ने कहा कि बांग्लादेश भारत से शेख हसीना और अपराधों के आरोपी दूसरे लोगों को वापस सौंपने की मांग कर रहा है. इसके लिए दोनों देशों के बीच हुई प्रत्यर्पण संधि का सहारा लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश इस मामले में संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी मांग रख चुका है.

बांग्लादेश के संसद स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद ने कहा है कि अगर भारत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को नहीं सौंपता है, तो उनका देश अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का रुख कर सकता है. BBC उर्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह बात पाकिस्तान के छह दिवसीय दौरे के दौरान कही. उनका यह बयान भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग के बीच आया है.


You might also like!


RAIPUR WEATHER