Breaking News

विराट कर्ण की अगली फिल्म 'रुस्तम' का ऐलान


मनोरंजन 28 November 2026
post

विराट कर्ण की अगली फिल्म 'रुस्तम' का ऐलान

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में जुटे अभिनेता विराट कर्णा के लिए उनका जन्मदिन इस बार बेहद खास बन गया। 27 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया। इस फिल्म का नाम 'रुस्तम' (Rustum) रखा गया है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका पहला टाइटल ग्लिम्प्स जारी किया, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इस फिल्म में विराट कर्णा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन कनिष्का गांधम कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण प्राइमशो एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। शुरुआती झलक से साफ है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और भावनात्मक संघर्ष देखने को मिलने वाला है। फिल्म की घोषणा के साथ ही अभिनेता के प्रशंसकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देने के साथ नए प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

विराट कर्णा की नई फिल्म की घोषणा उनके जन्मदिन के अवसर पर की गई। प्रोडक्शन हाउस प्राइमशो एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टाइटल ग्लिम्प्स साझा किया। इसके साथ मेकर्स ने इसे एक ऐसी कहानी बताया, जिसमें एक्शन, ड्रामा और आंतरिक संघर्ष का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। फिल्म की घोषणा पर विराट कर्णा ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 'रुस्तम' की घोषणा ने उनके जन्मदिन को और खास बना दिया है। अभिनेता ने फिल्म की कहानी को शानदार बताया और पूरी टीम के साथ इस नए सफर को शुरू करने को लेकर उत्साह जताया। उनके इस पोस्ट के बाद प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

रुस्तम' की एक और खास बात यह है कि इसका निर्देशन कनिष्का गांधम कर रहे हैं। वह इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। कनिष्का ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। ऐसे में यह प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए निर्देशक के लिए किसी बड़े एक्शन ड्रामा के जरिए दर्शकों के सामने आना एक चुनौतीपूर्ण काम होता है। फिल्म की शुरुआती झलक में जिस तरह से अलग-अलग दृश्य, एनिमेशन और बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है, उससे उनकी रचनात्मक सोच की झलक मिलती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह पूरी फिल्म में अपनी कहानी और निर्देशन के जरिए दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाते हैं

You might also like!


RAIPUR WEATHER