रायपुर 28 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार काे मंत्रालय में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। उनका पूरा दिन प्रशासनिक कार्यों और विभागीय समीक्षा बैठकों के लिए निर्धारित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय आज सुबह 11:00 बजे से मंत्रालय में उपस्थित रहेंगे और शाम 5:00 बजे तक विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। इस क्रम में वे सुबह 11:30 बजे उच्च शिक्षा विभाग की बैठक लेंगे, जिसमें विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे श्रम विभाग की बैठक में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 3:30 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्य संपादित करेंगे। दिनभर के कार्यक्रम के बाद वे शाम 5:25 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह बैठकें राज्य में विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हैं।
Breaking News
- दिल्ली में फिक्स्ड कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन निर्माण को चुनौती वाली याचिका खारिज
- शंभू रेलवे ट्रैक बम धमाके में चार गिरफ्तार, हथियार व गोला बारूद बरामद
- विवादों से घिरी 'डॉन 3', सामने आया फरहान अख्तर का बयान
- हम टी-20 महिला विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे : नैट सिवर-ब्रंट
- विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय टीम को 90 लाख रुपये से अधिक का सहयोग, विदेशी प्रशिक्षण शिविर से बढ़ी तैयारी
- उबर कप फाइनल्स: भारत को चीन से 0-5 की करारी हार, टूर्नामेंट से बाहर
- '3 इडियट्स 2' पर बड़ा अपडेट, आमिर खान ने बढ़ाई उत्सुकता
- फेमिना मिस इंडिया में 'विश्व सूत्रा' के जरिए दिखी भारतीय हैंडलूम की खूबसूरती
- भारत-न्यूजीलैंड एफटीए के बाद 2030 तक 2 ट्रिलियन यूएस डॉलर के निर्यात का लक्ष्य
- स्वाति मालीवाल ने भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की
मुख्यमंत्री साय आज उच्च शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगे हिस्सा







