बलरामपुर, 28 अप्रैल । बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुमशुदा युवती की तलाश कर रहे परिजनों को अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली, जिसके बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसर गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरुषोत्तमपुर के जंगल में मंगलवार सुबह एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह के समय जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर जब इस पर पड़ी तो वे घबरा गए और तत्काल गांव लौटकर इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्राथमिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतका की पहचान देवीगंज निवासी पूनम के रूप में हुई है, जो दीप नारायण अगरिया की पुत्री बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, पूनम सोमवार शाम करीब चार बजे घर से निकली थी और उसके बाद से लापता थी। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने आत्महत्या की या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News
- दिल्ली में फिक्स्ड कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन निर्माण को चुनौती वाली याचिका खारिज
- शंभू रेलवे ट्रैक बम धमाके में चार गिरफ्तार, हथियार व गोला बारूद बरामद
- विवादों से घिरी 'डॉन 3', सामने आया फरहान अख्तर का बयान
- हम टी-20 महिला विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे : नैट सिवर-ब्रंट
- विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय टीम को 90 लाख रुपये से अधिक का सहयोग, विदेशी प्रशिक्षण शिविर से बढ़ी तैयारी
- उबर कप फाइनल्स: भारत को चीन से 0-5 की करारी हार, टूर्नामेंट से बाहर
- '3 इडियट्स 2' पर बड़ा अपडेट, आमिर खान ने बढ़ाई उत्सुकता
- फेमिना मिस इंडिया में 'विश्व सूत्रा' के जरिए दिखी भारतीय हैंडलूम की खूबसूरती
- भारत-न्यूजीलैंड एफटीए के बाद 2030 तक 2 ट्रिलियन यूएस डॉलर के निर्यात का लक्ष्य
- स्वाति मालीवाल ने भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की
बलरामपुर : जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस







