कठुआ, 28 अप्रैल । डोडा से विधायक मेहराज मलिक को मंगलवार सुबह कठुआ जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीधे डोडा के लिए रवाना किया गया।
मेहराज मलिक पिछले करीब आठ महीनों से पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत कठुआ जेल में बंद थे। हाल ही में माननीय उच्च न्यायालय ने उन पर लगाए गए पीएसए को रद्द कर दिया जिसके बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। सूत्रों के अनुसार सभी कानूनी औपचारिकताएं और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार तड़के उन्हें जेल से बाहर लाया गया। रिहाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
गौरतलब है कि मेहराज मलिक के समर्थक रातभर कठुआ जेल के बाहर जमा रहे और उनकी रिहाई का इंतजार करते रहे। हालांकि सुबह उन्हें भारी सुरक्षा के बीच बिना किसी भीड़भाड़ के सीधे डोडा के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद डोडा और आसपास के इलाकों में उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
Breaking News
- दिल्ली में फिक्स्ड कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन निर्माण को चुनौती वाली याचिका खारिज
- शंभू रेलवे ट्रैक बम धमाके में चार गिरफ्तार, हथियार व गोला बारूद बरामद
- विवादों से घिरी 'डॉन 3', सामने आया फरहान अख्तर का बयान
- हम टी-20 महिला विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे : नैट सिवर-ब्रंट
- विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय टीम को 90 लाख रुपये से अधिक का सहयोग, विदेशी प्रशिक्षण शिविर से बढ़ी तैयारी
- उबर कप फाइनल्स: भारत को चीन से 0-5 की करारी हार, टूर्नामेंट से बाहर
- '3 इडियट्स 2' पर बड़ा अपडेट, आमिर खान ने बढ़ाई उत्सुकता
- फेमिना मिस इंडिया में 'विश्व सूत्रा' के जरिए दिखी भारतीय हैंडलूम की खूबसूरती
- भारत-न्यूजीलैंड एफटीए के बाद 2030 तक 2 ट्रिलियन यूएस डॉलर के निर्यात का लक्ष्य
- स्वाति मालीवाल ने भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की
डोडा विधायक मेहराज मलिक कठुआ जेल से रिहा, कड़ी सुरक्षा में डोडा रवाना








