नई दिल्ली, 28 अप्रैल । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 60.86 लाख रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित मनोज कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है। आरोपित वर्ष 2012 में दर्ज मामले के बाद से जांच में शामिल नहीं हुआ था और फरार चल रहा था।
सीबीआई के अनुसार, यह मामला 16 अप्रैल 2012 को बीएसएनएल की शिकायत पर दर्ज किया गया था। इसमें एसबीआई की शिलांग मुख्य शाखा, बीएसएनएल शिलांग के अज्ञात अधिकारियों और अन्य लोगों पर बीएसएनएल के खाते से 60.86 लाख रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगाया गया था।
जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 23 दिसंबर 2013 को इस मामले में संजीव कुमार राय के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। बाद में आगे की जांच के आधार पर 22 जुलाई 2021 को फरार आरोपित मनोज सिन्हा सहित अन्य के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया गया।
मनोज कुमार सिन्हा जांच में शामिल नहीं हुआ और उसे फरार घोषित किया गया। अदालत द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था, लेकिन वह लंबे समय तक पकड़ा नहीं जा सका।
सीबीआई ने तकनीकी और भौतिक निगरानी, कॉल डिटेल रिकॉर्ड विश्लेषण और अन्य सूचनाओं के आधार पर आरोपी को बिहार के पटना स्थित उसके नए ठिकाने से 28 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपित को ट्रांजिट वारंट लेकर पटना से शिलांग ले जाया जाएगा, जहां उसे विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।
Breaking News
- दिल्ली में फिक्स्ड कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन निर्माण को चुनौती वाली याचिका खारिज
- शंभू रेलवे ट्रैक बम धमाके में चार गिरफ्तार, हथियार व गोला बारूद बरामद
- विवादों से घिरी 'डॉन 3', सामने आया फरहान अख्तर का बयान
- हम टी-20 महिला विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे : नैट सिवर-ब्रंट
- विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय टीम को 90 लाख रुपये से अधिक का सहयोग, विदेशी प्रशिक्षण शिविर से बढ़ी तैयारी
- उबर कप फाइनल्स: भारत को चीन से 0-5 की करारी हार, टूर्नामेंट से बाहर
- '3 इडियट्स 2' पर बड़ा अपडेट, आमिर खान ने बढ़ाई उत्सुकता
- फेमिना मिस इंडिया में 'विश्व सूत्रा' के जरिए दिखी भारतीय हैंडलूम की खूबसूरती
- भारत-न्यूजीलैंड एफटीए के बाद 2030 तक 2 ट्रिलियन यूएस डॉलर के निर्यात का लक्ष्य
- स्वाति मालीवाल ने भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की
60.86 लाख रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपित 14 साल बाद गिरफ्तार







