काठमांडू, 28 अप्रैल । नेपाल के वामपंथी छात्र संगठनों ने आज सुबह पाटन बहुमुखी कैंपस में पूजा पाठ, शंख घोषण और शांति स्वस्ति वाचन के साथ नई सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बालेंद्र सरकार ने छात्रसंघों को भंग करने का फैसला किया है। छात्र इसका लगातार विरोध कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं ने सरकार के निर्णय को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि यदि छात्र संगठनों को खत्म करने का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो वे देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। यही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के हालिया सीमा शुल्क फैसले का भी विरोध किया। उन्होंने मांग की कि भारत से 100 रुपये से अधिक मूल्य का सामान लाने पर लगाए गए अनिवार्य कस्टम शुल्क को वापस लिया जाए।
छात्रों ने बढ़ती महंगाई पर भी सरकार को घेरा और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की। संयुक्त छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।
Breaking News
- दिल्ली में फिक्स्ड कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन निर्माण को चुनौती वाली याचिका खारिज
- शंभू रेलवे ट्रैक बम धमाके में चार गिरफ्तार, हथियार व गोला बारूद बरामद
- विवादों से घिरी 'डॉन 3', सामने आया फरहान अख्तर का बयान
- हम टी-20 महिला विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे : नैट सिवर-ब्रंट
- विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय टीम को 90 लाख रुपये से अधिक का सहयोग, विदेशी प्रशिक्षण शिविर से बढ़ी तैयारी
- उबर कप फाइनल्स: भारत को चीन से 0-5 की करारी हार, टूर्नामेंट से बाहर
- '3 इडियट्स 2' पर बड़ा अपडेट, आमिर खान ने बढ़ाई उत्सुकता
- फेमिना मिस इंडिया में 'विश्व सूत्रा' के जरिए दिखी भारतीय हैंडलूम की खूबसूरती
- भारत-न्यूजीलैंड एफटीए के बाद 2030 तक 2 ट्रिलियन यूएस डॉलर के निर्यात का लक्ष्य
- स्वाति मालीवाल ने भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की
नेपाल के वामपंथी छात्र संगठनों ने शंख घोष और स्वस्ति वाचन के साथ किया विरोध प्रदर्शन







