काठमांडू, 28 अप्रैल । नेपाल में आज से नया शैक्षणिक सत्र आधिकारिक रूप से शुरू हो गया। अब स्कूल स्तर का शैक्षणिक सत्र हर वर्ष नेपाली कैलेंडर के अनुसार बैशाख 15 (28 अप्रैल) से शुरू होगा। इससे पहले शैक्षणिक सत्र बैशाख 2 (15 अप्रैल) से शुरू होता रहा है। हालांकि, वार्षिक परीक्षाएं पूरी होने से पहले निजी स्कूलों द्वारा प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की प्रवृत्ति को रोकने तथा ईंधन आपूर्ति में व्यवधान जैसी प्रशासनिक और लॉजिस्टिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने तिथि में बदलाव किया था।
सरकार ने निजी स्कूलों को अवैध रूप से वसूली गई प्रवेश शुल्क और अन्य शुल्क वापस करने का निर्देश भी जारी किया है। शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने संबंधित सभी स्थानीय सरकारों से नियमों के विपरीत ली गई प्रवेश शुल्क तथा संस्थागत विद्यालय शुल्क निर्धारण मापदंड निर्देशिका में निर्धारित नहीं किए गए अन्य शुल्कों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया था।
इसी बीच, उच्चतम न्यायालय ने भी अंतरिम आदेश जारी करते हुए स्कूलों को वार्षिक परीक्षा समाप्त होने, परिणाम प्रकाशित होने और अंकपत्र सहित आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र जारी होने से पहले प्रवेश सूचना प्रकाशित नहीं करने का निर्देश दिया है। यह आदेश शिक्षा नियमावली के तहत दिया गया।
न्यायमूर्ति बालकृष्ण ढकाल की एकल पीठ ने आदेश दिया कि शिक्षा नियमावली के अनुरूप शैक्षणिक सत्र आधिकारिक रूप से शुरू होने के बाद ही छात्र का प्रवेश लिया जाए। अदालत ने परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक कैलेंडर और प्रमाणपत्र वितरण के बीच समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही संबंधित निकायों को मौजूदा कानूनों के अनुसार कार्रवाई करने और प्रतिवादियों को 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
Breaking News
- दिल्ली में फिक्स्ड कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन निर्माण को चुनौती वाली याचिका खारिज
- शंभू रेलवे ट्रैक बम धमाके में चार गिरफ्तार, हथियार व गोला बारूद बरामद
- विवादों से घिरी 'डॉन 3', सामने आया फरहान अख्तर का बयान
- हम टी-20 महिला विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे : नैट सिवर-ब्रंट
- विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय टीम को 90 लाख रुपये से अधिक का सहयोग, विदेशी प्रशिक्षण शिविर से बढ़ी तैयारी
- उबर कप फाइनल्स: भारत को चीन से 0-5 की करारी हार, टूर्नामेंट से बाहर
- '3 इडियट्स 2' पर बड़ा अपडेट, आमिर खान ने बढ़ाई उत्सुकता
- फेमिना मिस इंडिया में 'विश्व सूत्रा' के जरिए दिखी भारतीय हैंडलूम की खूबसूरती
- भारत-न्यूजीलैंड एफटीए के बाद 2030 तक 2 ट्रिलियन यूएस डॉलर के निर्यात का लक्ष्य
- स्वाति मालीवाल ने भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की
नेपाल में नया शैक्षणिक सत्र शुरू, सरकार ने तय शुल्क के अलावा अन्य शुल्क वापस करने का निर्देश दिया







