Breaking News

12 मई को निःशुल्क एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप में 305 पदों पर हाेगी भर्ती

post

12 मई को निःशुल्क एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप में 305 पदों पर हाेगी भर्ती

जगदलपुर, 11 मई । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर की तरफ से मंगलवार 12 मई को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां 305 अलग-अलग पदों पर योग्य युवाओं का चयन करेगी।

इस भर्ती अभियान के तहत पैरामाउंट ह्यूमन रिसोर्स द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 300 पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की जा रही है। जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12 वीं व इलेक्ट्रिकल व वायरिंग में आईटीआई निर्धारित की गई है। इस पद के लिए चयनित युवाओं को 16,500 रुपये तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कायजेन मोटोवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सेल्स ऑफिसर के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए कार्यक्षेत्र जगदलपुर, कोण्डागांव और दंतेवाड़ा तय किया गया है। जहां चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये तक मासिक वेतन प्राप्त होगा।

इच्छुक उम्मीदवार रोजगार विभाग के अधिकृत पोर्टल पर जाकर आगामी रोजगार मेला विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। ऐसे अभ्यर्थी जो ऑनलाइन आवेदन करने से चूक जाते हैं, वे आयोजन के दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच कैंप स्थल पर ही अपना पंजीयन करा सकेंगे। कैंप में शामिल होने के लिए आवेदकों को अपने साथ शैक्षणिक दस्तावेज, उनकी फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर पहुंचे।

जिला राेजगार कार्यालय के उपसंचालक जय प्रकाश कौशिक ने आज साेमवार काे बताया कि 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के पुरुष व महिला दोनों ही श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं, यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है। उपसंचालक ने बताया कि बीते 16-17 फरवरी को संभागस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें 6 हजार वेकेंसी आई थी, जिसमें बस्तर से 347 बच्चे चयनित हुए। अप्रैल 2026 में बीते दो महीने में हुए मेले में 25-25 युवाओं को रोजगार मिला। अब 12 मई को प्लेसमैंट कैंप लगाया जा रहा है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER