भोपाल, 22 मई । हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को जापान में आयोजित होने वाले महिला अंडर-18 एशिया कप काकामिगाहारा 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 मई से 6 जून 2026 तक खेला जाएगा।
कोच रानी के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने भोपाल में एक महीने तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में तैयारी की। इस दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, टीम संयोजन और रणनीतिक खेल पर विशेष ध्यान दिया गया। टीम की कप्तानी स्वीटी कुजूर करेंगी।
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की तैयारियों के तहत भोपाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज भी खेली, जिसमें अंतिम मुकाबले में जीत हासिल कर टीम ने आत्मविश्वास बढ़ाया।
भारत को पूल-ए में दक्षिण कोरिया, मलेशिया और सिंगापुर के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 मई को मलेशिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद 31 मई को दक्षिण कोरिया और 2 जून को सिंगापुर से मुकाबला होगा। दोनों पूलों की शीर्ष दो टीमें 5 जून को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि फाइनल 6 जून को खेला जाएगा।
टीम की घोषणा के बाद कोच रानी ने कहा,“यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हासिल करने और दबाव वाले मुकाबलों को समझने का शानदार अवसर है। पिछले कुछ हफ्तों में हमने फिटनेस, रणनीति और टीम समन्वय पर काफी मेहनत की है। टीम देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित है और हमारा लक्ष्य निडर हॉकी खेलते हुए खिताब के लिए मजबूत चुनौती पेश करना होगा।”
भारतीय महिला अंडर-18 टीम
गोलकीपर:
महक परिहार, खिली कुमारी
डिफेंडर:
सुगन सांगा, नीलम टोपनो, रुबीना बक्सला, किरण एक्का, सुलोचनी
मिडफील्डर:
श्रुति कुमारी, दीया, स्नेहा दावड़े, रश्मीन कौर, नाम्मी गीताश्री, पुष्पा मांझी
फॉरवर्ड:
नौशीन नाज़, स्वीटी कुजूर (कप्तान), प्रियंका मिंज, संदीपा कुमारी, नैन्सी सरोहा
भारत के मुकाबलों का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)
30 मई 2026: भारत बनाम मलेशिया – सुबह 5:30 बजे
31 मई 2026: भारत बनाम दक्षिण कोरिया – सुबह 5:30 बजे
2 जून 2026: भारत बनाम सिंगापुर – सुबह 9:30 बजे
पूल की स्थिति
पूल-ए: भारत, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर।
पूल-बी: चीन, जापान, चीनी ताइपे, बांग्लादेश।
Breaking News
- वाई-फाई नेटवर्क के प्रसार को लेकर परामर्श पत्र पर टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां भेजने की समयसीमा बढ़ी
- शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें : मंत्री टंक राम वर्मा
- राष्ट्रीय खेल विकास कोष के दुरुपयोग को लेकर जयराम रमेश का सरकार पर निशाना
- एनएचएआई ने सुरंग इंजीनियरिंग में परामर्श सहायता के लिए नॉर्वेजियन जियोटेक्निकल इंस्टीट्यूट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- प्रधानमंत्री शनिवार को रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
- शान की पत्नी राधिका ने डिप्रेशन से जूझने के बारे में खुलकर बात की और गायक के समर्थन को 'जीवन के सबसे कठिन दौर' के लिए श्रेय दिया।
- मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं
- कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने कंज्यूमर पंप संचालकों की ली बैठक
- भारतीय शोधकर्ताओं ने स्वच्छ ऊर्जा भंडारण के लिए किफायती और उच्च प्रदर्शन वाली थर्मल बैटरी सामग्री विकसित की है।
- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीएसएफ ने लगातार देश का गौरव कायम रखा है।
हॉकी इंडिया ने अंडर-18 महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित की, स्वीटी कुजूर को कप्तानी







