Breaking News

हेमा मालिनी का जन्माष्टमी पर दिखा राधा रानी रूप, ड्रीम गर्ल ने शेयर किया 'राधा रास बिहारी' में डांस परफॉर्मेंस का प्यारा वीडियो


मनोरंजन 04 September 2026
post

हेमा मालिनी का जन्माष्टमी पर दिखा राधा रानी रूप, ड्रीम गर्ल ने शेयर किया 'राधा रास बिहारी' में डांस परफॉर्मेंस का प्यारा वीडियो

नई दिल्ली: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने चाहने वालों को जन्माष्टमी की खास बधाई दी है. इस खास मौके पर उन्होंने अपने डांस बैले 'राधा रास बिहारी' की खूबसूरत झलक दिखाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह राधा रानी के रूप में नजर आ रही हैं. उन्होंने पारंपरिक पोशाक और खूबसूरत गहनें पहने हुए हैं. शास्त्रीय नृत्य की मुद्राओं में हेमा मालिनी का अंदाज बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है. इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. 

हेमा मालिनी ने दी जन्माष्टमी की बधाई

वीडियो में हेमा मालिनी मंच पर अपनी नृत्य मंडली के साथ प्रस्तुति देती नजर आ रही हैं. इस दौरान एक अन्य कलाकार कृष्ण की भूमिका में दिखाई देता है. शास्त्रीय नृत्य के जरिए राधा और कृष्ण के प्रेम और भक्ति को पेश करती यह प्रस्तुति बेहद खास है. इस वीडियो को शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने लिखा, ''जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपने डांस बैले 'राधा रास बिहारी' की एक झलक साझा कर रही हूं. यह जन्माष्टमी सभी के जीवन में शांति, खुशियां और समृद्धि लेकर आए. राधे-राधे... जय श्री कृष्ण.'' 'राधा रास बिहारी' हेमा मालिनी की चर्चित नृत्य प्रस्तुतियों में से एक है. इसमें राधा और कृष्ण के रिश्ते, प्रेम और भक्ति को शास्त्रीय नृत्य के जरिए मंच पर दिखाया जाता है. उन्होंने अपने करियर में कई बार इस बैले को पेश किया है. उनके लिए यह भारतीय संस्कृति और कृष्ण भक्ति से जुड़ा एक भावनात्मक सफर है. 

You might also like!


RAIPUR WEATHER