Breaking News

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का आज प्रदेशव्यापी 'चीनी सत्याग्रह'


छत्तीसगढ़ 04 September 2026
post

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का आज प्रदेशव्यापी 'चीनी सत्याग्रह'

रायपुर, 4 सितंबर। चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस शुक्रवार को पूरे छत्तीसगढ़ में 'चीनी सत्याग्रह' आयोजित करेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय प्रदर्शन करने के निर्देश जारी किए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ अग्रिम संगठनों, विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं तथा सभी स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस का कहना है कि चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन कर सरकार के समक्ष विरोध दर्ज कराया जाएगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER