काठमांडू, 25 सितंबर । नेपाल और नामीबिया के बीच औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध स्थापित हो गए हैं। इसके साथ ही नेपाल के राजनयिक संबंधों का अब दुनिया के 187 देशों तक विस्तार हो गया है।
संयुक्त राष्ट्र की 81वीं महासभा में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क में मौजूद नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल और नामीबिया की अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यापार मंत्री सेल्मा असिपाला मुसावी ने राजनयिक संबंध स्थापित करने संबंधी संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किए।
हस्ताक्षर से पहले दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच पारस्परिक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी जलवायुजनित आपदा से हुई मानवीय और भौतिक क्षति पर भी चर्चा की गई।
दोनों मंत्रियों ने नेपाल और नामीबिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की नई संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों और उनके नागरिकों की साझी प्रगति और समृद्धि के लिए आपसी सहयोग को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
Breaking News
- यामी गौतम की 'नई नवेली' का पहला गाना 'भाभी तबाही' रिलीज
- ब्लेज़र से प्राप्त नए एक्स-रे सुराग सक्रिय आकाशगंगाओं की ऊर्जा प्राप्ति के तरीके पर प्रकाश डालते हैं।
- कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : ’प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से ज्योत्सना श्रीवास्तव के घर का बिजली बिल हुआ बहुत कम’
- कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : सावित्री राजवाड़े हुईं आत्मनिर्भर, आर्थिक स्वावलंबन का आत्मविश्वास झलक रहा
- शहीद मिंधू कुंभकार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जंगल सत्याग्रह के बलिदान को किया याद
- आंध्र प्रदेश में फसल सीजन 2025-26 के लिए अतिरिक्त तंबाकू बिक्री को मंजूरी
- दीनदयाल उपाध्याय जयंती: राष्ट्रसेवा को समर्पित जीवन
- आस्था के रंग में रंगा गणेश विसर्जन
- भारत के पास ‘तर्क की शक्ति’ के साथ ‘शक्ति का तर्क’ भी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- भारतीय शेयर बाजार की मामूली बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 96 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,084 पर
नेपाल और नामीबिया के बीच राजनयिक संबंध स्थापित







