Breaking News

मासआर्ट सोसाइटी से जुड़े मामले में ईडी का कोलकाता में 15 जगह छापा


देश 29 September 2026
post

मासआर्ट सोसाइटी से जुड़े मामले में ईडी का कोलकाता में 15 जगह छापा

नई दिल्ली, 29 सितंबर  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता ने मासआर्ट (महानिर्वाण रोड मास आर्ट) सोसाइटी द्वारा दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ के आयोजन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में मंगलवार को कोलकाता में 15 जगह तलाशी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत की जा रही है।

ईडी के अनुसार, मासआर्ट सोसाइटी ने कथित तौर पर खुद को यूनेस्को प्रायोजित संस्था बताकर आम लोगों से बड़ी रकम एकत्र की। जांच एजेंसी का आरोप है कि एकत्र धन का इस्तेमाल व्यक्तिगत लाभ के लिए किया गया।

कार्रवाई के दायरे में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और उनके करीबी सहयोगियों समेत विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं से जुड़े ठिकाने शामिल हैं। ईडी की ओर से मामले में आगे की जांच की जा रही है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER