झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?
झारखंड में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है. भारी बारिश का
अलर्ट नहीं है.
बिहार में होगी बारिश?
बिहार में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कुछ
स्थानों पर बारिश हो सकती है. आंधी और गरज-चमक की भी संभावना है.
पश्चिम बंगाल का मौसम कैसा
रहेगा?
पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो
सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश की संभावना है.
ओडिशा में आज बारिश की
संभावना
ओडिशा में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुछ
स्थानों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है.
छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की
संभावना
छत्तीसगढ़ में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश और गरज-चमक की संभावना है.
मध्य प्रदेश में आज हो सकती
है बारिश
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 सितंबर और पूर्वी
मध्य प्रदेश में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर
तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में बारिश की
संभावना
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29-30 सितंबर
और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर
बारिश की संभावना है. गरज-चमक और बिजली गिरने का भी खतरा है.
कहां होगी भारी बारिश?
असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर,
मिजोरम व त्रिपुरा में 29-30 सितंबर को
कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 29 सितंबर-2 अक्टूबर और केरल-माहे में 30 सितंबर-3 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश की संभावना
है.
अति भारी बारिश का अलर्ट कहां?
29 सितंबर के बाद झारखंड, बिहार,
पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़,
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अति भारी बारिश का अलर्ट नहीं है.
कहां सामान्य बारिश?
झारखंड, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मुख्य
रूप से छिटपुट या कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है.
30 सितंबर के बाद मौसम में
बदलाव
30 सितंबर से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में
मौसम शुष्क होने लगेगा. 2 अक्टूबर से मध्य भारत में भी बारिश
की गतिविधियां कम होने की संभावना है.







