भोपाल/खरगोन, 14 नवम्बर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। पिछले 25 दिनों के भीतर जिले में दूसरी बार धरती कांपी है। सुबह करीब 9:15 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। करीब 3 से 4 सेकंड तक जमीन में कंपन महसूस हुआ। अचानक आए झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए, जबकि स्कूलों में एहतियात के तौर पर बच्चों को भवनों से निकालकर खुले मैदान में पहुंचाया गया।
भूकंप का केंद्र मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे सतपुड़ा क्षेत्र में बताया गया है। यह खरगोन जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर और जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। झटकों का असर खरगोन के अलावा सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर और भीकनगांव के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी महसूस किया गया।
खरगोन जिले में इससे पहले 18 अक्टूबर को दोपहर 12:14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई थी। तब भी भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। अब 25 दिन के भीतर दूसरी बार कंपन होने से क्षेत्र के लोगों में चिंता देखी जा रही है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, खरगोन में भूकंप के बाद शनिवार सुबह 10:29 बजे लेह-लद्दाख क्षेत्र में भी भूकंप आया। वहां इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई।
सुबह अचानक धरती में कंपन होने से लोग घबरा गए। स्थानीय निवासी दीपक कानूनगो, प्रभुराम मालवी और बसंत सोनी ने बताया कि घरों के भीतर रखे सोफे अपनी जगह से खिसकने लगे। कंपन महसूस होते ही वे परिवार के सदस्यों के साथ तत्काल घरों से बाहर निकल आए। सनावद रोड स्थित अविसंस स्कूल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थिति को देखते हुए शिक्षकों ने बच्चों को स्कूल भवन से बाहर निकालकर मैदान में पहुंचाया। इसके बाद विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने और बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।
खरगोन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि जिले के कई क्षेत्रों से भूकंप के झटके महसूस होने की सूचनाएं मिली हैं। प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों से जानकारी जुटाई गई है। फिलहाल कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
Breaking News
- अंबिकापुर : कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने स्वास्थ्य विभाग की ली समीक्षा बैठक
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस विशेष लेख : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
- रायपुर : राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन
- एयर ट्रैफिक नेटवर्क फेल होने से अफरा-तफरी मचने के बाद US में फ्लाइट्स फिर से शुरू होंगी
- जब एक मैच में लगे 41 छक्के, इन 5 मुकाबलों में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
- SMAT 2026: वैभव सूर्यवंशी पुरुषों के T20 इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बने
- मैथिली ठाकुर की आवाज में छाया छठी मइया का गीत 'बाजन बाजे शहनैया
- Shah Rukh Khan के 'मेहंदी लगा के रखना' गाने पर विदेशी बच्ची ने किया डांस! 24 घंटे में 4 करोड़ व्यूज पार
- गिग वर्कर्स के लिए तेलंगाना का बड़ा दांव: 5 लाख का एक्सीडेंट बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर और पेंशन की गारंटी
- ला इलाहा इल्लल्लाह...BJP नेता राजेंद्र राठौड़ मंच पर पढ़ने लगे कलमा, खुदा-भगवान को एक बताकर बहू के लिए मांगा वोट
स्कूल में बच्चों को मैदान में पहुंचाया, किसी नुकसान की खबर नहीं







