बीजापुर, 11 मई। जिले के अतिसंवेदनशील और दूरस्थ ग्राम उड़तामल्ला में आज साेमवार काे थाना पामेड़ पुलिस द्वारा “मनवा पुलिस-मनवा नाटे” अभियान के तहत गांव में जन-संवाद और चलित थाना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान पुलिस जवानों ने गांव में लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा के साथ विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और पुलिस के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना था। लंबे समय से अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की सकारात्मक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार ऐसे अभियान चला रही है।
उड़तामल्ला में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी और पुलिस अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि गांव या जंगल क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल और आंगनबाड़ी भेजने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दाैरान पुलिस जवानों ने बच्चों और ग्रामीणों के बीच जरूरत का सामान वितरित किया। महिलाओं को साड़ियां, ग्रामीणों को चप्पल और छाते दिए गए, वहीं बच्चों को खेल सामग्री, कॉपी-पेन, चॉकलेट और बिस्किट बांटे गए। क्रिकेट और वॉलीबॉल किट मिलने से बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस तरह गांव तक पहुंचना उनके भीतर सुरक्षा और भरोसे की भावना पैदा करता है। बीजापुर पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रमों के जरिए दूरस्थ इलाकों में आम जनता और पुलिस के बीच संवाद और विश्वास को लगातार मजबूत किया जाएगा।
Breaking News
- योनेक्स सनराइज इंडिया ने स्ट्रिंगिंग वर्कशॉप सीरीज़ के जरिए भारत में तकनीकी विशेषज्ञता को दी नई दिशा
- अब नेपाल में सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को हर वर्ष सार्वजनिक करना होगा संपत्ति विवरण
- वैल्यू 148 कम्युनिकेशंस की स्टॉक मार्केट में कमजोर लिस्टिंग, अपर सर्किट के बावजूद घाटे में आईपीओ निवेशक
- मनवा पुलिस-मनवा नाटे अभियान के तहत उड़तामल्ला में चलित थाना का आयाेजन
- कोरबा में हाईवे पर खड़े सात ट्रेलरों पर पुलिस की कार्रवाई, सड़क जाम और हादसों पर लगाम के लिए अभियान
- हंगरी पाकिस्तान के परमाणु संयंत्र विस्तार की समीक्षा करेगा, मंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा
- पर्यावास बहाली के लिए कॉरपोरेट फंडिंग आवश्यक है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- तमिलनाडु विधानसभा सत्र : मुख्यमंत्री विजय के अंदाज, सत्ता-विपक्ष की नई तस्वीर और अन्नाद्रमुक की अंदरूनी कलह बनी चर्चा का केंद्र
- भारत को मिल गया दूसरा 'धोनी'! हरभजन सिंह ने बैटिंग देख की बड़ी भविष्यवाणी, तोड़े हैं कई बड़े रिकॉर्ड
- 12 मई को निःशुल्क एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप में 305 पदों पर हाेगी भर्ती
मनवा पुलिस-मनवा नाटे अभियान के तहत उड़तामल्ला में चलित थाना का आयाेजन







