नई दिल्ली, 13 मई । पश्चिम एशिया संकट के बीच रुपये को सहारा देने के लिए सरकार ने सोना और चांदी पर आयात शुल्क को बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। ये दरें बुधवार से प्रभावी हो गई हैं।
वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में मंगलवार देररात अधिसूचना जारी की । इसके अनुसार, सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर 10 फीसदी मूल सीमा शुल्क और 5 फीसदी कृषि अवसंरचना और विकास उपकर लगाया है। इससे प्रभावी आयात कर 6 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो गया है। यह दरें 13 मई से लागू हो गई हैं।
वित्त मंत्रालय की अधिसूचना 16/2026 में सीमा शुल्क के माध्यम से कीमती धातुओं और उनसे बनी चीजों (निष्कर्ष) के लिए सीमा शुल्क दरों को अपडेट किया है। अधिसूचना के मुताबिक, सोना और चांदी से बनी चीजों पर पांच फीसदी शुल्क लगेगा, जबकि प्लैटिनम से बनी चीजों पर यह दर 5.4 फीसदी होगी। इसके अलावा कीमती धातुओं से बने इस्तेमाल हो चुके कैटेलिस्ट पर 4.35 फीसदी शुल्क निर्धारित किया गया है, बशर्ते संबंधित अनुपालन मानदंडों को पूरा किया जाए।
Breaking News
- रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, ‘नमो पुडुचेरी’ योजना पर किए हस्ताक्षर
- भारत ने 'मिशन मौसम' के तहत मौसम और प्रदूषण पर नजर रखने के लिए उच्च ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन का निर्माण किया है।
- पति संग तलाक की अफवाहों पर मौनी रॉय ने पहली बार दिया रिएक्शन
- सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी
- अजरबैजान से भगोड़े प्रभदीप सिंह का प्रत्यर्पण
- अमेरिकी मुद्रास्फीति और ईरान में अनिश्चित युद्धविराम के चलते एशियाई बाजारों में गिरावट आई।
- आईपीएल 2026 : धीमी ओवर गति के कारण पैट कमिंस पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
- सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया
- सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का सशक्त माध्यम
- सलमान खान के शेरा से शाहरुख खान के रवि सिंह तक, आखिर कितनी होती है बॉलीवुड सितारों के बॉडीगार्ड्स की कमाई
सोना-चांदी पर आयात शुल्क अब 15 फीसदी







