काठमांडू, 16 जून । नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है। रविवार को चार दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। नेपाल के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस दौरान चीन ने पूर्व में सहमत परियोजनाओं में तेजी लाने का आश्वासन दिया।
दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच आधारभूत संरचना विकास, संपर्क एवं कनेक्टिविटी, सीमा प्रबंधन, ऊर्जा, व्यापार, निवेश, कृषि, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटलीकरण, पर्यटन, रासायनिक उर्वरक, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस अन्वेषण और जनस्तर के संबंधों को और मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। चीन ने नेपाल सरकार को सुशासन और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं में पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
नेपाल ने स्पष्ट किया कि वह अपनी भूमि का उपयोग चीन विरोधी गतिविधि के लिए नहीं होने देगा। इसके जवाब में चीन ने नेपाल की संप्रभुता, भौगोलिक अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपने दृढ़ समर्थन और सम्मान को पुनः व्यक्त किया। साथ ही, सुशासन और आर्थिक विकास के एजेंडे में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। द्विपक्षीय वार्ता के बाद विदेशमंत्री वांग यी ने खनाल के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया।
Breaking News
- बलरामपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से सुलझी पेंशन की समस्या, सेवानिवृत्त कर्मचारी को मिली राहत
- कलेक्टर ने विभागों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश, जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन
- बीजापुर कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश
- प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने फ्रांस के शहर एवियां पहुंचे
- विकसित भारत युवा संसद सम्मेलन में डॉ. मांडविया ने कहा, युवा न केवल हमारा भविष्य बल्कि समाधान भी हैं
- कोरिया : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव, मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई, नई दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर ईडी का छापा
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चंदा घोटाले की कांग्रेस ने की हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग
- भाजपा दंतेवाड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर
- अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदले नियम
नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद







