न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी, 23 जून।
फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे ने सोमवार (भारतीय समयानुसार मंगलवार) को सेनेगल को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर अंतिम 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। नॉर्वे की जीत के नायक एरलिंग हालांड रहे, जिन्होंने दूसरे हाफ में दो गोल दागे।
मुकाबले की शुरुआत नॉर्वे के लिए शानदार रही। टीम को शुरुआती बढ़त मार्कस पेडर्सेन ने दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में एरलिंग हालांड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार दो गोल कर नॉर्वे को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
हालांकि सेनेगल ने हार नहीं मानी। इस्माइला सार ने नॉर्वे के तीसरे गोल के पहले और बाद में दो गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंतिम समय में सेनेगल ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन नॉर्वे की रक्षापंक्ति ने बढ़त बचाए रखी और टीम ने जीत दर्ज कर नॉकआउट चरण का टिकट हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ नॉर्वे ने अगले दौर में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया, जबकि सेनेगल की स्थिति मुश्किल हो गई है। सेनेगल दो मैचों में बिना अंक के समूह में तीसरे स्थान पर है।
अब सेनेगल को अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखने के लिए अपने अंतिम मुकाबले में इराक के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी और अन्य परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
Breaking News
- डायल-112 आपातकालीन सेवा ने सर्पदंश के शिकार ग्रामीण की बचाई जान
- डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल को प्राथमिकता देने पर जोर
- बीजापुर के अंदरूनी स्कूलाें में पुस्तकें व गणवेश का हुआ वितरित
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला जिवियल इंडस्ट्रीज का आईपीओ, एक जुलाई को लिस्टिंग संभव
- ASI ने राखीगढ़ी से प्राप्त मानव कंकाल अवशेषों को विस्तृत वैज्ञानिक जांच के लिए AnSI को सौंपा
- कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा
- भारत-ब्रिटेन FTA से किसानों, मछुआरों और MSME को होगा बड़ा फायदा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
- वियतनाम पहुंचे दो भारतीय युद्धपोत, नौसैनिक सहयोग को मिलेगी नई मजबूती
- रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज
- त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमिट पहचान
फीफा विश्व कप 2026 : नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर नॉकआउट दौर में बनाई जगह







