Breaking News

फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा को 2-1 से हराकर स्विट्जरलैंड ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान किया पक्का


खेल 25 June 2026
post

फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा को 2-1 से हराकर स्विट्जरलैंड ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान किया पक्का

वैंकूवर, 25 जून । फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में बुधवार को स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बीसी वैंकूवर स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में तीनों गोल दूसरे हाफ में देखने को मिले।

पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं, लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही स्विट्जरलैंड ने आक्रामक रुख अपनाया। 46वें मिनट में रूबेन वर्गास ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद 57वें मिनट में योहान मांजाम्बी ने दूसरा गोल कर स्विट्जरलैंड की स्थिति मजबूत कर दी और स्कोर 2-0 कर दिया।

दो गोल से पिछड़ने के बाद कनाडा ने वापसी की कोशिश की। 76वें मिनट में प्रॉमिस डेविड ने गोल कर अंतर कम किया और मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

मैच के अंतिम क्षणों में कनाडा बराबरी के बेहद करीब पहुंच गया था। अतिरिक्त समय के आखिरी मिनट में अलिस्टेयर जॉनस्टन का हेडर सीधे स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल के हाथों में चला गया और कनाडा की उम्मीदें टूट गईं।

इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान सुनिश्चित कर लिया, जबकि कनाडा को करीबी हार के बावजूद अगले चरण की उम्मीदों के लिए अन्य परिणामों पर निर्भर रहना होगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER